Stock Market: बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स–निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार को ट्रंप का फैसला बिल्कुल रास नहीं आया और भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. गुरुवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 296.28 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,185.58 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 86.70 अंक यानी  0.35 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,768.35 के स्‍तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में तूफानी तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 7 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 14 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 2.20 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का हाल

बात करें सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की तो आज एटरनल के शेयर 1.40 फीसदी, आईटीसी 1.01 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.96 फीसदी, पावरग्रिड 0.64 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.10 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.10 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.09 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए.

वहीं दूसरी ओर, आज सनफार्मा में शेयरों में 1.69 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.50 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.39 फीसदी, एनटीपीसी 1.37 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.04 फीसदी, भारती एयरटेल 0.93 फीसदी, टाइटन 0.89 फीसदी, बीईएल 0.88 फीसदी, एलएंडटी 0.80 फीसदी, इंफोसिस 0.69 फीसदी, एसबीआई 0.67 फीसदी, एचसीएल टेक 0.64 फीसदी, टीसीएस 0.53 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.48 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.44 फीसदी, ट्रेंट 0.39 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.35 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.34 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.26 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.17 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 0.07 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- जून में 19% बढ़ा व्यापारियों को डिजिटल भुगतान: Report

 

 

Latest News

ममता बनर्जी को फिर झटका: चार दिन में 4 इस्तीफे, कोयल मल्लिक भी दीदी से हुई अलग

Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में सियासी हलचल मची हुई है. पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version