Share Market Opening: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market Opening: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर भारतीय बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 258.52 अंकों यानी 0.32% की गिरावट के साथ 81,377.39 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 68.25 अंकों यानी 0.27% के नुकसान के साथ 24,899.50 अंकों पर कारोबार शुरू किया.

 हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर 

बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. वहीं चार कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुले. ऐसे ही निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 14 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 35 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. जबकि 1 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया.

इन स्टॉक में दिखा बड़ा बदलाव 

इसके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और सनफार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.37 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत, ट्रेंट 0.08 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वहीं टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीईएल के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले.

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version