उदयपुर में हादसा: उफनते नाले में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीसरा लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udaipur Accident: राजस्थान के उदयपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात यहां एक बेकाबू कार उफनाते नाले में गिर गई. इस हादसे में दो लोग बच गए और दो लोगों का शव मिला. तीसरे की तलाश की जा रही है.

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया

जानकारी के अनुसार, खेरवाड़ा इलाके में सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार उफनाते नाले में गिर गई. कार में पाच लोग सवार थे. जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जानकारी देते हुए खेरवाड़ा के थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि ये हादसा खेरवाड़ा इलाके में हुआ. कार में कुल पांच लोग सवार थे. दो लोग बच गए थे, लेकिन तीन लोग नाले में लापता हो गए थे. खोजबीन में दो लापता लोगों का शव मिला है, जबकि लापता तीसरे शख्स की तलाश की जा रही है.

बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर

मालूम हो कि राजस्थान में पिछले चार दिनों से हो रही भारी वर्षा ने किसानों, आमजन और सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं. कई गांवों और शहरों में बाढ़ जैसे हालात है. शहरों के नदी-नाले उफान पर हैं.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version