Share Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजार में मंदी या तेजी? जानें क्या‍ कहते हैं एक्सपर्ट्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market Outlook: स्‍टॉक मार्केट की दिशा इस सप्ताह घरेलू महंगाई के आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक सं‍केत से से तय होगी, ऐसा विश्लेषकों का मानना है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, ग्‍लोबल लेवल पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी शेयर बाजार की दिशा तय करेगा.

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने बताया कि भारतीय और ग्‍लोबल दोनों मोर्चों पर काफी आर्थिक आंकड़े आने हैं. घरेलू मोर्चे पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई के साथ थोक महंगाई दर के आंकड़े रिलीज होंगे. ग्‍लोबल लेवल पर सभी का ध्यान अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों पर होगा.

आएंगे जापान की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े

संतोष मीणा के अनुसार, इसके अलावा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर भी सभी की नजर रहेगी. इस सप्ताह चीन के औद्योगिक उत्पादन और जापान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के आंकड़े भी जारी होंगे. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि लोक सभा चुनाव के कारण अनिश्चितताओं के वजह से घरेलू बाजार में मौजूदा रुझान फिलहाल जारी रह सकता है.

अमेरिका और भारत में महंगाई के आंकड़े

विनोद नायर के अनुसार, सप्ताह के दौरान निवेशकों की नजर अमेरिका और भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, जापान के जीडीपी के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर होगी. इसके साथ ही बाजार कंपनियों के तिमाही परिणाम से भी दिशा लेगा. सप्ताह के दौरान डीएलएफ, जोमैटो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं.

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने बताया कि स्‍टॉक मार्केट का परिदृश्य प्रमुख वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से निर्धारित होगा. भारत के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अलावा अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों, जापान के जीडीपी आंकड़ों तथा फेडरल रिजर्व प्रमुख के वक्तव्य पर सभी की फोकस रहेगी.

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स को 1,213.68 अंक यानी 1.64 फीसदी का नुकसान हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी में 420.65 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Yamunotri Dham Yatra: यमुनोत्री धाम में पहुंचे जरूरत से ज्यादा श्रद्धालु, प्रशासन ने की लोगों से ये अपील

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version