Stock market: मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock market: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 120 अंक की बढ़त लेकर 78,319 के स्‍तर पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.28 प्रतिशत यानी 65 अंक की गिरावट के साथ 23,642 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में यह 0.33 प्रतिशत या 258 अंक की गिरावट लेकर 77,984 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. इस समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर, 38 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखा.

निफ्टी पैक के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी डॉ रेड्डी में 3.58 प्रतिशत, ओएनजीसी में 2.17 प्रतिशत, रिलायंस में 1.13 प्रतिशत, सिप्ला में 0.91 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 0.68 प्रतिशत देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक गिरावट, ट्रेंट में 3.06 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 2.56 प्रतिशत, बीईएल में 2.14 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 1.76 प्रतिशत और टाइटन में 1.47 प्रतिशत देखने को मिली.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो बुधवार सुबह सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.98 प्रतिशत की देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में -.50 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.61 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.24 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.24 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version