Stock Market: आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स‍-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बहुत कमजोर हुई. ईरान और इजराइल के बीच तनाव की स्थिति ने शेयर बाजार का मूड खराब कर दिया है. आज के शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 917 अंकों की गिरावट के साथ 73,315.16 के लेवल पर खुला है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 181.75 अंक लुढ़ककर 22,337.65 के स्‍तर पर दिखा. स्टॉक मार्केट में बैंकिंग, आईटी, फार्मा सहित सभी काउंटर में गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 30 शेयर लाल निशान में खुले हैं.

बाजार में हल्की रिकवरी 

फिलहाल भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. बैंकिंग, ऑटो, फार्मा स्टॉक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, आईटी सेक्टर मार्केट को सहारा देने का काम कर रहा है. एनएसई निफ्टी में 221 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद अब रिकवरी देखने को मिल रही है. निफ्टी 168.95 अंक टूटकर 22,350.45 अंक पर ट्रेड कर रहा है.

इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट 

बीएसई सेंसेक्स के कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों को सबसे अधिक घाटा हुआ. आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर ने करीब 1 फीसदी की बढ़त हासिल की. नेस्ले और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी लाभ में दिख रहे हैं.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी के शेयर नुकसान में दिखे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में दिखा. वहीं बात करें अमेरिकी बाजार की तो यह शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 90.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. स्‍टॉक मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,027 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचें.

ये भी पढ़ें :- एक दो नहीं, 50 लाख से अधिक राम भक्त पहुंचेंगे अयोध्या! रामनवमी पर मिलेंगी ये सुविधाएं

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version