Stock Market: मंगलवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) मामूली बढ़त के खुला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 59 अंक बढ़कर 72,000 के लेवल पर खुला और 150 अंक की बढ़त के साथ 72,100 के लेवल पर देखा गया. एनएसई निफ्टी 21,800 के लेवल के करीब चला गया. हालांकि, शेयर बाजार में ज्यादा देर तेजी नहीं रही और सेंसेक्स लाल निशान में चला गया. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी-50 पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार कर रहा है.

बढ़त में शेयर

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की कंपनियों में शुरूआती कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

गिरावट में शेयर

बाजार के खुलते ही बजाज फाइनेंस के शेयर में लगभग 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बजाज फाइनेंस के शेयरों में तीसरी तिमाही में 3,639 करोड़ रुपये के मुनाफे के बावजूद गिरावट देखी गई. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी और पावर ग्रिड भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.8 प्रतिशत बढ़ा.

BLS E Services का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

प्राइमरी मार्किट में BLS E Services का 311 करोड़ रुपये का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. ऑफर की अवधि 01 फरवरी को बंद हो जाएगी. कंपनी 129-135 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बंद में 2.30 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी.

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

आज सुबह एशियाई बाजारों में हैंग सेंग का स्टॉक मार्केट लगभग 2 फीसदी फिसल गया. निक्केई, कोस्पी और ताइवान मामूली रूप से बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई कंपोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स नीचे थे.

एसएंडपी 500 कल यानी सोमवार को 0.76 फीसदी बढ़कर कल रात रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. डॉव 0.59 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 1.12 प्रतिशत चढ़ा. हांगकांग को छोड़कर ज्यादातर एशियाई इंडेक्स आज सुबह बढ़त में रहे.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version