Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में कोहराम, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. थोड़े समय की तेजी के बाद आज शेयर बाजार फिर से धड़ाम हो गया. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 1390.41 अंक फिसलकर 76,024.51 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 353.65 अंक टूटकर 23,165.70 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से आज निवेशकों के लाख करोड़ रुपये डूब गए. दरअसल, जब 28 मार्च को बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,12,87,646 करोड़ रुपये था. आज की बिकवाली में मार्केट कैप कम होकर 4,09,64,821.65 लाख करोड़ रह गया. इस तरह निवेशकों के आज 3.49 लाख करोड़ डूब गए.

ये भी पढ़ें :- रेलवे ने तोड़े माल ढुलाई के रिकॉर्ड, FY25 में ₹2.62 लाख करोड़ का राजस्व किया अर्जित

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version