Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार निवेशकों को लगातार झटका दे रहा है. आज, गुरुवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्‍स‍ (BSE Sensex) 494.75 अंक लुढ़ककर 81,006.61 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 221.45 अंक की फिसलकर 24,751.65 के स्‍तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी 50 पैक के शेयरों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एलएंडटी और एसबीआई टॉप गेनर के रूप में दिखे. इस बीच, बजाज ऑटो, श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम, नेस्ले इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प आज निफ्टी में टॉप लूजर शेयर के रूप में दिखे.

निवेशकों के डूबे ₹6 लाख करोड़ रुपये

बॉम्बे स्टॉक् एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्‍टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सेशन के लगभग ₹463.3 लाख करोड़ से कम होकर लगभग ₹457.3 लाख करोड़ हो गया. यानी इससे निवेशकों को एक दिन में लगभग ₹6 लाख करोड़ का घाटा हुआ.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

लाइवमिंट के मुताबिक, निफ्टी आईटी में 1.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. जबकि सभी क्षेत्रीय सूचकांक यानी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी रियल्टी 3.76 प्रतिशत, ऑटो 3.54 प्रतिशत, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.20 प्रतिशत और मीडिया 2.18 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार में दोपहर में 17 अक्टूबर को SBI को छोड़कर बैंक निफ्टी का हर शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. एचडीएफसी बैंक के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में भी भारी गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Justice Sanjiv Khanna Profile: कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? जो बनेंगे नए चीफ जस्टिस, जानिए

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version