Stock Market: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार फ्लैट बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में ये सपाट बंद हुआ. सोमवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 9.83 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 79,496.15 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज का निफ्टी (NSE Nifty) 6.90 अंकों की गिरावट लेकर 24,141.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज शेयर बाजार की ओपनिंग बड़ी गिरावट के साथ हुई थी.

सेंसेक्स की 18 कंपनिया लाल निशान में

सोमवार को सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. बाकी बचे 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी की 50 कंपनियों में से 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. 19 कंपनियों के शेयर लाभ में और बाकी एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ.

इन स्‍टॉक्‍स में गिरावट

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे अधिक 8.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए. इसके अलावा टाटा स्टील के शेयर 1.76 फीसदी, बजाज फाइनेंस के शेयर 1.73 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.65 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 1.64 फीसदी, एनटीपीसी 1.32 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.17 फीसदी, बजाज फिनसर्व के शेयर 1.15 फीसदी की गिरावट लेकर द हुए. इन सबके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में तूफानी तेजी

पावरग्रिड के शेयर आज सबसे अधिक 4.22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. एचसीएल टेक के शेयर 1.60 फीसदी, इंफोसिस 1.58 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.24 फीसदी, टीसीएस 1.21 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.86 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.78 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.69 फीसदी, टाइटन 0.64 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.64 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.54 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयर 0.44 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- एक-दूसरे की पूरक हैं दोनों अर्थव्यवस्थाएं… भारत-रूस व्यापार मंच पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version