उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक कमजोर शुरुआत के बाद सपाट बंद हुए. इस दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 50.62 अंक यानी 0.06 प्रतिशत अंकों की गिरावट बाद 78,148.49 पर पहुंच गया. दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 18.96 यानी 0.08%  कमजोर होकर 23,688.95 के स्‍तर पर पहुंच गया.

रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटा

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच आज रुपया लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के साथ 13 पैसे गिरकर 85.87 (अनंतिम) डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले लेवल पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त धारणा और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी ने भी खेल बिगाड़ दिया, जबकि निवेशक सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि के कम अनुमान को लेकर सावधान बने रहे.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.82 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के तुलना में 85.89 के अब तक के सबसे निचले लेवल को छू गया. रुपया डॉलर के मुकाबले 85.87 (अस्थाई) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे कम है.

ये भी पढ़ें :- Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी शुद्ध और स्वच्छ वायु

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version