Stock Market: शेयर बाजार लाल निशान में बंद, जानें कितने अंक टूटे सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.14 प्रतिशत यानी 109 अंक की गिरावट लेकर 80,039 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर, जबकि 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.03 प्रतिशत यानी 7.40 अंक की गिरावट के साथ 24,406 पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन शेयरों में बढ़त

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 5.97 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा ओएनजीसी में 4.83 प्रतिशत,  बीपीसीएल में 3.67 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 3.62 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो में 2.91 प्रतिशत की बढ़त आई. दूसरी ओर सबसे अधिक गिरावट एक्सिस बैंक में 5.08 प्रतिशत,  नेस्ले इंडिया में 2.50 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 2.14 प्रतिशत, टाइटन में 2.11 प्रतिशत और टाटा स्टील में 1.75 प्रतिशत आई.

निफ्टी मेटल में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी मेटल में सबसे अधिक गिरावट 1.29 प्रतिशत की हुई है. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.92 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.58 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.50 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.83 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे इतर सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.22 प्रतिशत आई.  इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.81 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1.26 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- क्या होता है टेबल-टॉप रनवे जिसपर नेपाल में विमान हुआ क्रैश, भारत में भी ऐसे रनवे; जानिए

 

Latest News

Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Rate Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले. जानिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट.

More Articles Like This