Stock Market: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.13 प्रतिशत यानी 102 अंक की गिरावट लेकर 80,502 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर, जबकि  16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.09 प्रतिशत यानी 21 अंक की गिरावट लेकर 24,509 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 28 शेयर हरे निशान पर, जबकि 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट विप्रो में 9.31 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा रिलायंस में 3.42 प्रतिशत, कोटक बैंक में 3.25 प्रतिशत, आईटीसी में 1.74 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ में 1.74 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक तेजी ग्रेसिम में 2.58 प्रतिशत की आई. साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.41 प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.22 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 2.16 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.03 प्रतिशत की बढ़त आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.13 प्रतिशत की आई. इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.12 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.98 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.03 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.58 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.71 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.43 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की लंबी है लिस्ट, आसान नहीं है कमला हैरिस की दावेदारी

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version