Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बुधवार के बाद आज भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए. जबकि मंगलवार को बाजार की क्‍लोजिंग फ्लैट हुई थी. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 151.48 अंकों की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 53.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,145.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान में, जबकि 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी की भी 50 में से 33 कंपनियों के गिरावट के सा‍थ और 17 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी के शेयर सबसे अधिक 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. टाटा मोटर्स 1.05 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.99 फीसदी, भारती एयरटेल 0.96 फीसदी, पावरग्रिड 0.80 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.75 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. इनके अलावा आज जेएसडब्लू स्टील, सनफार्मा, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में शानदार तेजी

आज टाइटन के शेयर सबसे अधिक 3.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा, आईटीसी 0.89 फीसदी, इंफोसिस 0.49 फीसदी, एचसीएल टेक 0.33 फीसदी, टाटा स्टील 0.30 फीसदी, स्टेट बैंक 0.24 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.20 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.16 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.04 फीसदी और टीसीएस के शेयर 0.02 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए सीएम योगी ने दिए 10 करोड़, जानिए क्या बोले राज्यपाल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version