Stock Market: बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल रहा. आज कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) 1397.07 अंक उछलकर 78,583.81 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 378.2 अंक की बढ़त लेकर 23,739.25 के स्‍तर पर बंद हुआ.

हालांकि इतनी शानदार उछाल के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 11 प्रतिशत नीचे हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ को 30 दिनों के लिए टालने का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा. हालांकि चीन पर टैरिफ अभी भी लागू है, जो जल्द ही प्रभावी होगा.

एक दिन में निवेशकों की कमाई ₹5.5 लाख करोड़

आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत की बढ़त आई. आज के कारोबार में आई जोरदार तेजी से बीएसई-में लिस्‍टेड फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) पिछले सेशन के ₹419.5 लाख करोड़ से बढ़कर ₹425 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशक एक दिन में लगभग ₹5.5 लाख करोड़ अमीर हो गए.

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक्स

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आज के कारोबार के आखिर में लार्सन एंड टुब्रो 4.76 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 3.50 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.28 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.78 प्रतिशत के साथ टॉप गेनर स्टॉक्स के तौर पर उभरे. जबकि, नेस्ले इंडिया 0.81 प्रतिशत, मारुति सुजुकी इंडिया 0.23 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.11 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत के साथ सबसे नुकसान वाले शेयरों में शुमार रहे.

ये भी पढ़ें :- भारत के स्टार्टअप में महिलाओं का जलवा, 48% कंपनियों को लीड कर रही हैं महिला डायरेक्टर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version