Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 73.48 अंक फिसलकर 81,151.27 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 72.95 अंक की गिरावट लेकर 24,781.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे. जबकि एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एमएंडएम और आयशर मोटर्स टॉप गेनर स्टॉक्स में शामिल रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बात करें सेक्‍टोरल इंडेक्‍स की तो आज के कारोबार में ऑटो को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. इसमें एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस और मीडिया में 1 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की गिरावट आई. कोटक महिंद्रा बैंक में भारी गिरावट और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के वजह से शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती बढ़त खो दी और निचले लेवल पर बंद हुए.

कोटक महिंद्रा बैंक में भारी गिरावट

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी की तिमाही आय निवेशकों को खुश करने में असफल रही. इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील अन्य बड़े पिछड़े हुए स्‍टॉक रहे. एचडीएफसी बैंक में करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने शनिवार को सितंबर तिमाही में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,825.रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और टेक महिंद्रा भी फायदे में रहे.

ये भी पढ़ें :- Ladakh Border: LAC से पीछे हटेंगी भारत और चीन की सेनाएं, पेट्रोलिंग पर बनी सहमति, विदेश सचिव ने दी जानकारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version