Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में अक्टूबर से चली आ रही गिरावट आज भी जारी रही. सोमवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 241.30 अंकों की गिरावट लेकर 77,339.01 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 50 भी 78.90 अंकों की गिरावट लेकर 23,453.80 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ.

आज आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि आज शेयर बाजार की ओपनिंग भी गिरावट के साथ हुई थी. आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए. वहीं 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए, जबकि 21 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर बंद हुए.

टाटा स्टील के शेयरों में शानदार बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर आज सबसे अधिक 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.46 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.42 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.37 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.21 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.11 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील के शेयर 1.09 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

इस शेयरों में गिरावट

आज सबसे अधिक गिरावट टीसीएस के शेयर में 3.07 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके इंफोसिस के शेयर 2.62 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.44 फीसदी, एचसीएल टेक 1.43 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.36 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.32 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.27 फीसदी, सनफार्मा 1.22 फीसदी, इंडसइंड बैंक के शेयर 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़े :- पापा की परियों में छिड़ी जंग! जमकर चलाए एक-दूसरे पर लात घूंसे, वीडियो वायरल

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version