Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 384.55 अंकों की गिरावट लेकर 81,748.57 के स्‍तर पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 100.05 अंक की गिरावट लेकर 24,668.25 के स्‍तर पर बंद हुआ.

निफ्टी पर आईटीएन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, टीसीएस और बीपीसीएल सबसे ज्यादा लुढ़कने वाले शेयरों के तौर पर उभरे. डॉ रेड्डीज लैब्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी लाइफ में बढ़त दर्ज की गई.

सेक्‍टोरल सूचकांकों का हाल

एक खबर के मुताबिक, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली. सेक्‍टोरल सूचकांकों की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 1.5 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी आई. वही आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई.

जानकारों ने बताया…

जानकारों के अनुसार, इस हफ्ते के अंत में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर पर निर्णय लिए जाने से पहले सतर्कता के बीच कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के वजह से भारतीय शेयर बाजार इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Swachh Bharat Abhiyan: स्वच्छ भारत अभियान का प्रभाव- घरेलू टॉयलेट क्लीनर के उपयोग में लगातार हो रही बढ़ोतरी

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version