Stock Market: मंगलवार को कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ. आज के दिन बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 195.16 अंक टूटकर 73,677.13 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 49.30 अंक के नुकसान के साथ 22,356.30 अंक के लेवल पर बंद हुआ. साथ ही कारोबार बंद होने तक अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा.

जानिए सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) गिरावट के साथ 73,677.13 अंक के लेवल पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स में आज 73,412.25 और 73,915.54 के रेंज में ट्रेड हुआ. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में भी 49.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. दिन के अंत में निफ्टी 22,356.30 अंक के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 22,269.15 और 22,416.90 के रेंज में ट्रेड हुआ.

ये भी पढ़ें :- CM Mohan Yadav: MP सरकार UP को देगी बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने की ये घोषणा!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version