Stock Market: भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार भयानक गिरावट लेकर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 984.23 अंक फिसल कर 77,690.95 के स्‍तर पर बंद हुआ. इस तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 324.40 अंक फिसलकर  23,559.05 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स में 820.97 अंक और निफ्टी 257.85 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था.

सेंसेक्स का चार्ट हुआ लाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. मात्र चार कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. उधर दूसरी तरफ, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. केवल 6 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए. इसका सीधा तात्‍पर्य ये हुआ कि आज एक बार फिर ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली दर्ज हुई हैं.

इस स्‍टॉक्‍स में गिरावट

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 3.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील के शेयर 3.02 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 2.82 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 2.18 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.89 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.73 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.67 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.67 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.63 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.58 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.35 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.27 फीसदी, पावरग्रिड 1.18 फीसदी, सनफार्मा 1.16 फीसदी, टीसीएस के शेयर 1.13 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में तेजी

दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयर 0.29 फीसदी, एनटीपीसी के शेयर 0.21 फीसदी, एशियन पेंट्स के शेयर 0.16 फीसदी और इंफोसिस के शेयर 0.01 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- सभी रैंक के जवानों के लिए भारतीय सेना ने शुरू किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, जानें क्‍यों पड़ी इसकी जरूरत

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version