Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.15 प्रतिशत यानी 123 अंक की बढ़त लेकर 82,515 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.15 प्रतिशत या 37 अंक की बढ़त लेकर 25,141 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर दिखे. एनएसई पर ट्रेडेड 2995 शेयरों में से 1608 शेयर हरे निशान पर, 1304 शेयर लाल निशान पर और 83 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बात करें सेंसेक्स पैक के शेयरों की तो सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में आई. दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआई, कोटक बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.26 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.59 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.04 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.81 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- आतंकवाद पर जयशंकर की पश्चिमी देशों को दो टूक, कहा- यह आपको भी…

Latest News

Delhi Excise Department Revenue. शराब से दिल्ली सरकार की कमाई में बड़ा उछाल, पहली तिमाही में 1,038 करोड़ रुपये का राजस्व

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान शराब पर टैक्स से 1,038 करोड़ रुपये की कमाई की है. रेवेन्यू में 17% की बढ़ोतरी के पीछे शराब के ज्यादा ब्रांड्स और नई आबकारी व्यवस्था को बड़ी वजह माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version