Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, इन स्टॉक्स में तूफानी तेजी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में अच्‍छी रिकवरी देखने को मिली. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 230.02 अंकों की तेजी लेकर 80,234.08 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, एनएसई निफ्टी  भी 80.40 अंकों की बढ़त लेकर 24,274.90 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 80,511.15 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, तो निफ्टी भी 24,354.55 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था. बता दें कि आज स्‍टॉक मार्केट ने मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरू की थी.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी की भी 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए, बाकी की 25 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए.

अडाणी पोर्ट्स के स्‍टॉक्‍स में तूफानी तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे अधिक 5.91 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा एनटीपीसी के शेयर 2.31 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.38 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.31 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.24 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.53 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.49 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.35 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.28 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.22 फीसदी, इंफोसिस 0.21  फीसदी और टाटा स्टील के शेयर 0.10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

इन कंपनियों में शेयर में दिखी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, टाइटन के शेयर आज सबसे अधिक 0.77 प्रतिशत की गिरावट आई. स्टेट बैंक के शेयर 0.57 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.54 फीसदी, टीसीएस 0.47 फीसदी, सनफार्मा 0.41 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.39 फीसदी, एचसीएल टेक 0.24 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.24 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 फीसदी, पावरग्रिड 0.12 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.09 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.08 फीसदी, आईटीसी 0.06 फीसदी और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांडः ड‍िप्‍टी CM के न‍िर्देश पर हटाए गए प्रधानाचार्य, तीन सस्‍पेंड

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version