Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में आई तेजी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.09 प्रतिशत यानी 73.80 अंक की बढ़त लेकर 81,785 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.14 प्रतिशत यानी 34 अंक की बढ़त के साथ 25,052 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान में रहे. दूसरी ओर बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 29 शेयर लाल निशान में रहे.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एलटीआई माइंडट्री में 6.31 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा विप्रो में 3.71 प्रतिशत, डिविस लैब में 2.71 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 2.05 प्रतिशत और इन्फोसिस में 1.99 प्रतिशत दर्ज हुईः वहीं, सबसे अधिक गिरावट मारुति में 1.34 प्रतिशत, एशियन पेंट में 1.33 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.27 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.17 प्रतिशत और ब्रिटानिया में 1.13 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

आईटी शेयरों में सबसे अधिक बढ़त

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.61 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.09 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 1.06 प्रतिशत दर्ज हुईः इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.43 प्रतिशत दर्ज हुईः इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 प्रतिशत गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री जनधन योजना के 10 वर्ष पूरे, PM मोदी ने लाभार्थियों को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

 

 

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version