Stock Market: जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने लगाया छलांग

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबरी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) 611.90 अंक की जोरदार तेजी लेकर 81,698.11 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी (NSE Nifty) भी 187.45 अंकों की तेजी के साथ 25010.60 के स्‍तर पर बंद हुआ. व्यापक सूचकांक मिश्रित क्षेत्र में बंद हुए, जिसमें लार्ज-कैप और मिड-कैप शेयरों की अगुवाई में बढ़त देखने को मिली.

इस स्‍टॉक्‍स में तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में सबसे अधिक फायदे में हिंडाल्को, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी के स्‍टॉक्‍स शामिल रहे. दूसरी ओर नुकसान उठाने वालों में अपोलो हॉस्पिटल्स, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स और नेस्ले इंडिया के शेयर रहे. साथ ही मेटल, तेल और गैस, रियल्टी में 1-2 प्रतिशत की बढ़त के साथ सभी क्षेत्रीय सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त आई.

खबरों में रहीं ये कंपनियां

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स को पंजाब राज्य जीएसटी प्राधिकारियों से अनुकूल ऑर्डर हासिल हुआ है, जिसके फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस से संबंधित कार्यवाही खारिज कर दी गई है. इधर, पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में सोमवार को करीब 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई. निवेशकों ने पिछले शुक्रवार को अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल स्‍पीच का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि नीति समायोजन का वक्‍त आ गया है.

बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सेशन में करीब ₹460 लाख करोड़ से बढ़कर रिकॉर्ड ₹462.3 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशक सिंगल सेशन में ₹2 लाख करोड़ से अधिक धनवान हो गए. कारोबार किए गए 4,169 शेयरों में से 391 ने 52-सप्ताह के हाई लेवल को छुआ, और 22 शेयर 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, 475 शेयर ऊपरी सर्किट सीमा में बंद हो गए और 257 शेयर निचले सर्किट में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- लद्दाख को मिले पांच ऩए जिले, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला; जानिए नाम

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This