Stock Market: मजबूती से साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिली. दरअसल, इंडिया विक्स के लुढ़कने से शेयर बाजार में वोलैटिलिटी कुछ कम हुई है. आज इंडिया विक्स 1.49 प्रतिशत लुढ़कर 21.48 के लेवल पर बंद हुआ. इसका असर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी पर देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 267.75 अंक उछलकर 74,221.06 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 92.70 अंकों की मजबूती के साथ 22,621.75 के लेवल पर बंद गया.

इन शेयरों में आई तेजी

जानकारी दें कि घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और आईटीसी के शेयर आज फायदे में रहे.

वहीं भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे. बात करें एशियाई बाजारों की तो इनमें चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में दिखे. जबकि जापान का निक्की फायदे में कारोबार करते दिखा.

ये भी पढ़ें :-  तेज धूप और हीट वेव से आंखों को हो सकती है कई समस्याएं, इस तरह करें बचाव

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version