Sensex Closing Bell: बुधवार को कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Stock Market: वैश्विक बाजार (global market) से मिले कमजोर रुझानों के बीच बुधवार को भारी बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर क्‍लोज हुआ. आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्‍स-निफ्टी दोनों में गिरावट

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 523 अंक कमजोर हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 160 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.52 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप 0.77 प्रतिशत टूट गया, जबकि फ्रंटलाइन सूचकांकों में 0.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

शेयर बाजार पर हावी रहा बिकवाली का दबाव

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्‍स 522.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,049.06 के लेवल पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,787.08 की ऊंचाई तक गया और फिर नीचे में 63,912.16 के लेवल पर आ गया.

वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी (Nifty) में भी 159.60 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. आज दिन के अंत में निफ्टी 19,122.15 अंक पर क्‍लोज हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 19,347.30 अंक हाई हुआ. नीचे में 19,074.15 तक आ गया.

आज के सेंसेक्स का टॉप गेनर

बुधवार को कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर ही हरे निशान पर क्‍लोज हुए. टाटा स्टील, SBI, M&M, मारुति और नेस्ले इंडिया आज सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा बेनिफिट टाटा स्टील के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 1.33 प्रतिशत चढ़े.

आज के टॉप लूजर

वहीं, दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. इंफोसिस, भारती एयरटेल, NTPC, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनैंस आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटा इंफोसिस के शेयरों में देखने को मिला. इसके शेयर 2.76 प्रतिशत तक गिरे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version