Stock Market Crash: HDFC Bank का मार्केटकैप 61,715 करोड़ घटा, वैश्विक तनाव से बाजार में भारी गिरावट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Crash: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पिछले सप्ताह बाजार में भारी बिकवाली के चलते कई बड़ी कंपनियों के मार्केटकैप में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा, जिससे शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 4,354.98 अंक यानी 5.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. वहीं निफ्टी भी 1,299.35 अंक यानी 5.31 प्रतिशत गिर गया. इस गिरावट के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट नकारात्मक हो गया और बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 20 लाख करोड़ रुपये घटकर 430 लाख करोड़ रुपये रह गया.

HDFC बैंक को सबसे बड़ा झटका

इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर एचडीएफसी बैंक पर पड़ा. सप्ताह के दौरान बैंक का मार्केटकैप 61,715 करोड़ रुपये घटकर 12,57,391 करोड़ रुपये रह गया. वहीं देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप 89,306 करोड़ रुपये घटकर 9,66,261 करोड़ रुपये पर गया.

कई बड़ी कंपनियों के मार्केटकैप में गिरावट

बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 59,082 करोड़ रुपये घटकर 5,32,053 करोड़ रुपये रह गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 53,312 करोड़ रुपये कम होकर 8,72,067 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 42,205 करोड़ रुपये घटकर 8,97,844 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारती एयरटेल का मार्केटकैप 38,688 करोड़ रुपये घटकर 10,28,431 करोड़ रुपये हो गया.

रिलायंस, LIC और Infosys पर भी असर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 33,289 करोड़ रुपये घटकर 18,68,293 करोड़ रुपये रह गया. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का मार्केटकैप 31,245 करोड़ रुपये कम होकर 4,88,985 करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा इन्फोसिस का मार्केटकैप 24,230 करोड़ रुपये घटकर 5,06,315 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का मार्केटकैप 15,401 करोड़ रुपये घटकर 5,07,640 करोड़ रुपये पर गया.

कुल मिलाकर 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

देश की शीर्ष कंपनियों के मार्केटकैप में इस सप्ताह कुल मिलाकर करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है.

यह भी पढ़े: NHAI का बड़ा फैसला: FASTag Annual Pass की फीस बढ़ी, अब देने होंगे 3,075 रुपए

More Articles Like This

Exit mobile version