StocK Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार, 18 अप्रैल को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 0.62 प्रतिशत यानी 454.69 अंक की गिरावट के साथ 72,488.99 के लेवल पर बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.69 प्रतिशत यानी 152 अंक की गिरावट के साथ 21,995.85 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 36 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

आज निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अपोलो हॉस्पिटल में 3.71 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.95 प्रतिशत, टाइटन में 2.94 प्रतिशत, ओएनजीसी में 2.88 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 2.48 प्रतिशत की दर्ज हुई. इससे इतर भारती एयरटेल में 4.03 प्रतिशत, पावरग्रिड में 2.57 प्रतिशत, बजाज-ऑटो में 1.61 प्रतिशत, हिंडाल्को में 1.20 प्रतिशत और इंफोसिस में 1.06 प्रतिशत की तेजी आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज के कारोबार में एक निफ्टी मिडिया (+0.77 प्रतिशत) को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे अधिक 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.08 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.95 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.91 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.53 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.10 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Google ने किया छंटनी का ऐलान, इस डिवीजन के एम्पलाइज पर सबसे ज्यादा असर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version