Stock Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, जानिए किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. आज अधिकांश समय तक उदासीन रहने के बाद, आखिरी कुछ घंटो में इक्विटी बाजार में तेजी से गिरावट देखने को मिली. इस बीच वैश्विक बाजार में कमजोर रुझान देखे गए. आज के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE सेंसेक्स (Sensex) 354 अंक कमजोर हुआ. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स 0.02 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.23 प्रतिशत फिसल गया.

सेसेक्‍स-निफ्टी का हाल

बॉम्‍बें स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.21 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,731.42 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 71,602.14 और 72,385.93 के रेंज में ट्रेड हुआ. वहीं, दूसरी ओर  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 82.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. निफ्टी दिन के अंत में 21,771.70 के लेवल पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी में आज 21,726.95 और 21,964.30 के रेंज में ट्रेड होते देखा गया.

ये भी पढ़ें :-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version