Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में तेजी बरकरार, जानिए सेंसेक्स में कितना उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. शेयर बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 108 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 74,798 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 48 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,691 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, बैंकिंग शेयरों में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला है. बैंक निफ्टी 39 अंक की मामूली गिरावट के साथ 49,376 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

एनएसई पर 1432 शेयर हरे निशान में और 605 शेयरों में लाल निशान में कारोबार देखने को मिल रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी बरकरार है और बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी के साथ करीब सभी इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

गेनर्स और लूजर्स

आज के कारोबार में एमएंडएम,  मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, विप्रो, आईटीसी, रिलायंस, एचयूएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले हैं. वहीं, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टीसीएस, एनटीपीसी, इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल गिरावट के साथ खुले हैं.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

मंगलवार को एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, हांगकांग, सियोल, जकार्ता, बैंकॉक और ताइपे के मार्केट में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. हालांकि, शंघाई के बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं बात करें अमेरिकी बाजार की तो यह सोमवार को बढ़कर बंद हुए हैं. डाओ में 0.40 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई थी. कच्चा तेल मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें :– Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This