Stock Market: भारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच 09 मई, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्‍स (BSE Sensex) पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए शुरुआती कारोबार में 424.65 अंक फिसलकर 79,910.16 के स्‍तर पर आ गया. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 144.75 अंक फिसलकर 24,129.05 के स्‍तर पर आ गया.

आ सकती थी भारी गिरावट

जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इस दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आती, लेकिन दो कारणों से ऐसा होने की संभावना नहीं है. पहला,- संघर्ष ने अब तक पारंपरिक युद्ध में भारत की मजबूती को प्रदर्शित किया है, इसलिए संघर्ष के और बढ़ने से पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा. दूसरा- शेयर बाजार स्वाभाविक रूप से लचीला है. कमजोर डॉलर और संभावित रूप से कमजोर होती अमेरिकी और चीनी अर्थव्यवस्थाएं भारतीय बाजारों के लिए अच्छी हैं.

किसे फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स फर्मों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले के शेयर नुकसान में दिखे. लार्सन एंड टुब्रो ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए समेकित लाभ (पीएटी) में 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,497 करोड़ रुपये की रिपोर्ट के बाद 4 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई.

टाइटन कंपनी में भी 4 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई. टाटा समूह की इस कंपनी ने मार्च तिमाही में समेकित लाभ में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक भी फायदे में रहे. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

एशियाई और अमेरिका बाजारों का हाल

बात करें एशियाई बाजारों की तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग कम कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था. वहीं गुरुवार को अमेरिका का बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए.

बता दें कि भारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के नए कोशिशों को तेजी से असफल कर दिया, जबकि देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह के प्रयासों को विफल किया गया.

ये भी पढ़ें :- भारत-Pakistan तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version