India Pakistan War: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीनों सेना प्रमुख के साथ बैठक जारी, आगे की रणनीति को लेकर हो रही चर्चा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan War: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं. रक्षा मंत्री व सेना प्रमुखों की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी. माना जा रहा है कि इसके साथ ही इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी.

पाकिस्तान ने कई ठिकानों पर किया हमला

पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए हैं. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन व मिसाइल हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया है.

भारत की सेनाओं ने सभी हमलों को किया नाकाम

भारतीय सेना का कहना है कि सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों का जबरदस्त जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. भारत ने अपने अटैक में किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया. बावजूद इसके, पाकिस्तान भारत में सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन भारत की सेनाओं ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है.

बैठक में तय की जाएगी आगे की रणनीति

पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी. साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी.

झूठी खबरें फैला रहा पाकिस्तान

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से भी हमले किए हैं. भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब तो दिया ही है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जवाब दिया है. केंद्र सरकार का कहना है कि भारत के नागरिकों में डर फैलाने के उद्देश्य से, विशेष रूप से पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से, एक सुनियोजित मनोवैज्ञानिक अभियान चलाया गया. यह अभियान पूरी तरह से झूठी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है. केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है.

ये भी पढ़ें- India Pakistan War: सीमा पर तनाव के बीच मुंबई में अलर्ट मोड पर नौसेना, मछुआरों को दी संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version