Stock Market: मंगलवार को शेयर बाजार की सपाट क्लोजिंग, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.59 अंक की मामूली बढ़त लेकर 81510.05 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) कारोबार के अंत में 8.95 अंक की गिरावट लेकर 24,610.05 के स्‍तर पर बंद हुआ.  हालांकि आज बैंक निफ्टी में 169.95 अंकों की उछाल देखने को मिली. कारोबार के अंत में यह 53577.70 के स्‍तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखी हलचल

आज के ट्रेडिंग सेशन में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक और इंफोसिस निफ्टी 50 के 23 शेयरों में शामिल रहे, जो 2.48 फीसदी तक की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. मंगलवार को निफ्टी के 50 कंपनियों के शेयर में से 27 के लाल निशान में बंद हुए. इनमें डॉ रेड्डीज लैब्स, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं. ये शेयर 1.40 प्रतिशत तक टूट गए. वहीं अदानी ग्रुप के दूसरे शेयरों में अदानी ग्रीन एनर्जी 3.45 फीसदी नीचे बंद हुआ. अदानी पावर 2 फीसदी नीचे, अदानी टोटल गैस 1.85 फीसदी नीचे और अदानी विल्मर 1.41 फीसदी नीचे बंद हुआ.

बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स सपाट

खबर के अनुसार, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट ट्रेड करते दिखे. बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज ऑटो, पावर, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- नए साल में नौकरी के बढ़ेंगे अवसर, कंपनियां करेंगी बंपर भतियां, रिपोर्ट में दावा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This