Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में सपाट लेकिन पॉजिटिव शुरुआत हुई. आज सुबह में प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले. हालांकि शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 104.88 यानी 0.14 प्रतिशत टूटकर 71,165.56 के लेवल पर चला गया.

दूसरी तरफ, निफ्टी भी 32.56 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसलकर 21,386.10 पर पहुंच गया. बाजार खुलने के बाद फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई. फिलहाल, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में ट्रेड कर रहे हैं.

ग्लोबल मार्केट पर एक नजर

बीती रात, 2024 में दरों में कटौती की आशा के बीच अमेरिकी बाजार बढ़त बनाए रखने में सफल रहे. S&P 500 और नैस्डैक में लगभग 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, वहीं डॉव जोन्स स्थिर बंद हुआ.

इन शेयरों पर आज होगी नजर

व्यक्तिगत शेयरों में, मंगलवार को वेदांता और सीमेंस के शेयर फोकस में रहेंगे. वेदांता ने 11 रुपये प्रति शेयर लाभांश की घोषणा की है, और सीमेंस ने अपने ऊर्जा व्यवसाय को एक अलग इकाई में विभाजित करने के उपाय शुरू कर दिए हैं.

 ये भी पढ़ें :- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version