Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार सपाट कारोबार करता दिखाई दिया. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 167 अंक की बढ़त के साथ 78,707.37 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 46 अंक की तेजी के साथ 78,570 पर कारोबार करता दिखा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 2.60 अंक की तेजी लेकर 23,756 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर, जबकि 15 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 34 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक की बात करें तो इसके शेयरों में सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज, बीईएल, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस में देखी गई है. वहीं, सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और सिप्ला के शेयर में दिखी है.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो निफ्टी बैंक में 0.13 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी ऑटो में 0.28 प्रतिशत तेजी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.08 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी में 0.26 प्रतिशत तेजी, निफ्टी मेटल में 0.58 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी आईटी में 0.35 प्रतिशत तेजी, निफ्टी मीडिया में 0.05 प्रतिशत तेजी, निफ्टी मेटल में 0.58 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी फार्मा में 0.11 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.05 प्रतिशत तेजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.19 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी रियल्टी में 0.05 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.02 प्रतिशत तेजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 प्रतिशत तेजी, निप्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.34 प्रतिशत गिरावट, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.42 प्रतिशत गिरावट और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.07 प्रतिशत की तेजी दिखी.

 

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए आज के ताजा रेट

Latest News

LPG Rate Today 25 July 2026: नए गैस सिलेंडर की बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का रेट, आज बदले या नहीं LPG...

25 जुलाई 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा गैस सिलेंडर रेट यहां जानें.

More Articles Like This