Stock Market: आज पूरे दिन शेयर बाजार में उतार चढ़ाव, जानें किस स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला. बाजार बंद होने पर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 36 अंक उछलकर 77,337 अंक के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (Nifty) 42 अंक गिरकर 23,516 के लेवल पर बंद हुआ. आज बैंकिंग स्टॉक्स में शानदार तेजी दर्ज की गई.

बैंक निफ्टी 957 अंक चढ़कर 51,398 अंक के लेवल पर पहुंच गया. आज के कारोबार में ऐक्‍सिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर में अच्छी तेजी आई. एक्सिस बैंक का स्टॉक 3.17 प्रतिशत उछलकर 1229 रुपये पर पहुंच गया.

शुरुआत में ऑल टाइम हाई पर थे सेंसेक्‍स–निफ्टी

ग्‍लोबल मार्केट के मजबूत रुख, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक उछलकर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के बढ़त लेकर 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि दिन के अंक में सेंसेक्‍स हरे निशान पर तो वहीं निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- Pakistan Defence Budget: पाकिस्तान को कौन चलाए- सेना या सरकार? रक्षा बजट देख भड़के पूर्व पीएम अब्बासी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version