Stock Market: आज शेयर बाजार में शानदार तेजी, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. आज शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई. इस वजह से बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 526.01 अंक यानी 0.73 प्रतिशत चढ़कर 72,996.31 के लेवल पर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 22,123 के लेवल पर बंद हुआ. बैंकिंग शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई. निफ्टी बैंक 0.40  प्रतिशत यानी 185.75 की तेजी के साथ 46,785.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ.

आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल के स्‍टॉक दबाव के साथ क्‍लोज हुए. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत  यानी 29 अंक की मामूली बढ़त के साथ 47,837 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत यानी 145.55 अंक की गिरावट के साथ 15,263 के लेवल पर बंद हुआ.

आज के गेनर्स और लूजर्स 

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी बुधवार को रियालंस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, एसबीआई, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा और एचयूएल गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में टोक्यो, ताइपे और बैंकॉक के मार्केट्स में तेजी देखने को मिली है.  वहीं, सियोल, जकार्ता, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट दिख रही है. यूरोपीय बाजारों में तेजी का दौर बना हुआ है. हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में लाल निशान में बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- Dhirendra Shastri in Vrindavan: वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कृष्ण जन्मभूमि को लेकर कही ये बड़ी बात!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version