Stock Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानिए किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद आज बीएसई सेंसेक्स लगभग 600 अंकों की उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 151 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. विदेशी निवेशकों की शॉर्ट-कवरिंग से बेंचमार्क सूचकांकों को आज तेजी से बढ़त हासिल करने में मदद मिली.

शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 599.34 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,088.33 के लेवल पर बंद हुआ. इजराइल के संभावित रूप से ईरान में हमला करने की खबर से शुरू में एक समय सेंसेक्स 672 अंक तक लुढ़क गया था. हालांकि बेंचमार्क इंडेक्स दोपहर के सत्र में वापस उछला और 599 अंक तक चढ़ा. सेंसेक्स में आज 71,816.46 और 73,210.17 के रेंज में ट्रेड हुआ. निफ्टी दिन के अंत में 22,147.00 अंक पर बंद हुआ. आज निफ्टी में 21,777.65 और 22,179.55 के रेंज में कारोबार हुआ.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.31 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 1.07 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.41 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.96 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.11 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49 प्रतिशत की तेजी दिखी. इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.02 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.02 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- BrahMos Missile: ब्रह्मोस से लैस होगा फिलीपींस, भारत से क्रुज मिसाइलों का पहला सेट रवाना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version