Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में दिखी हरियाली, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 281.12 अंकों की बढ़त लेकर 80,529.20 के स्‍तर पर खुला. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी NSE Nifty) 91.45 अंकों की बढ़त के साथ 24,367.50 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि सोमवार यानी कल बाजार में काफी फ्लैट शुरुआत देखने को मिली थी. लेकिन आखिरी के घंटों में खरीदारी हावी हुई और बाजार अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ था.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले. बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में ओपेन हुए. वहीं निफ्टी के 50 कंपनियों में से 40 के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया तो 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे अधिक 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले और बजाज फिनसर्व के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले.

बढ़त के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

आज हरे निशान में खुलने वाली सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक 0.80 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.78 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.78 फीसदी, सनफार्मा 0.65 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.57 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.55 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.53 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.48 फीसदी, टीसीएस 0.47 फीसदी, इंफोसिस 0.43 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.40 फीसदी, एचसीएल टेक 0.39 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 फीसदी, टाटा स्टील 0.34 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.29 फीसदी, भारती एयरटेल 0.29 फीसदी, एनटीपीसी 0.27 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.23 फीसदी, इंडसइंस बैंक 0.16 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.15 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक 0.08 फीसदी के नाम शामिल है.

इन स्‍टॉक्‍स में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, टाइटन के शेयर 0.77 फीसदी, पावरग्रिड 0.38 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.02 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज की कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version