Stock Market Holidays: अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 ट्रेडिंग सेशन, जानिए कब कब है छु‍ट्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Holidays in March 2024: अगले हफ्ते आपको शेयर बाजार (Stock Market) में कम एक्‍शन दिखने वाला है. भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के सात दिन में से केवल 3 दिन कारोबारी सत्र होंगे. दो दिन के साप्ताहिक छुट्टी के अलावा दो त्‍योहार की छुट्टियां भी पड़ रही हैं. ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आने वाले हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही कारोबार करेंगे.

जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

बीएसई (BSE) की वेबसाइट पर मौजूद स्टॉक मार्केट हॉलीडे 2024 लिस्ट के मुताबिक, 25 मार्च, दिन सोमवार को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे. 29 मार्च को शेयर बाजार का पब्लिक हॉलीडे (Public Holiday) है. ऐसे में अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार और शुक्रवार को कोई कारोबारी गतिविधि नहीं होगी. केवल मंगलवार से गुरुवार तक 3 ट्रेडिंग सेशन ही होंगे.

डेरिवेटिव सेगमेंट भी इन दिनों नहीं खुलेगा

होली और गुड फ्राइडे पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. इन अवसरों पर घरेलू शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव्ज सेगमेंट भी सस्पेंड रहेगा.

मॉर्निंग सेशन में बंद रहेगा कमोडिटी मार्केट

अगले सप्‍ताह सोमवार को कमोडिटी बाजार में एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर मॉर्निंग सेशन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोई कारोबार नहीं होगा. लेकिन शाम के समय में ये खुले रहेंगे. यानी होली पर कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे खुल जाएंगे. हालांकि, गुड फ्राइडे को एमसीएक्स पर पूरे सेशन के लिए कारोबार सस्पेंड रहेगा.

ये भी पढ़ें :- 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version