Stock Market: आज कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानें सेंसेक्‍स में गिरावट या उछाल

Stock Market: वैश्विक बाजार (Global Market) से मिले-जूले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए. आज के कारोबार में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट देखी गई.

बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज BSE सेंसेक्स 284 अंक कमजोर हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 90 अंक की गिरावट आई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में बेंचमार्क इंडेक्स के साथ गिरावट आई और यह 0.4 प्रतिशत नीचे रहा. हालांकि, स्मॉलकैप इंडेक्स केवल 0.1 फीसदी नीचे था.

सेंसेक्‍स-निफ्टी लाल निशान में

आज Stock Market में बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में 283.60 अंक यानी 0.44% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. आज दिन के अंत में सेंसेक्‍स 63,591 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,896 के हाई लेवल तक गया. नीचे में 63,550 के लेवल पर आ गया.

वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 90.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,989 के लेवल पर बंद हुआ. आज कारोबार के दौरान निफ्टी 19,096 की ऊंचाई तक गया. नीचे में 18,973 के लेवल तक आया.

इनके शेयर रहे टॉपर

सेंसेक्स (Sensex) के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, SBI और भारती एयरटेल आज सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा फायदा सन फार्मा के शेयरों में देखा गया. इसके शेयर 2.67 प्रतिशत तक चढ़े.

इनके शेयर रहें टॉप लूजर

वहीं, दूसरी ओर सेंसेक्स के 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. Asian Paints, Tata Steel, Nestle India, Maruti और JSW स्टील के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. एशियन पेंट्स के शेयरों को सबसे ज्‍यादा हानि हुई. इसके शेयर 2.04 प्रतिशत गिर गए.

ये भी पढ़ें :- HPSC: एचपीएससी सब डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version