Stock Market: सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. आज यानी सोमवार को प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए. पॉजिटिव शुरुआत के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों के साथ विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ.

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेंक्‍स (BSE Sensex) 112 अंक यानी 0.15% गिरकर 73,085.94 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 5.40 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 22,119.30 के स्‍तर पर बंद हुआ.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 200 से ज्यादा अंक चढ़कर 73,427 अंक पर खुला था. यह 73,649 अंक तक चढ़ गया था. हालांकि, आधे घंटे के बाद यह लाल निशान में आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी मजबूती के साथ 22,194 अंक पर खुला. हालांकि, कुछ ही देर में यह भी लाल निशान में फिसल गया.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका में फिर आग का तांडव, इन राज्यों में मची तबाही, चेतावनी जारी

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version