Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसे हुई शेयर बाजार की शुरूआत? जानिए

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market:  हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिखा. सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी आई, लेकिन फिर बिकवाली शुरू हो गई. बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक के लेवल पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी (Nifty) 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर पहुंचा. आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 99.81 यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,530.12 के लेवल पर कारोबार करते दिखा, जबकि निफ्टी 14.35 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,732.30 के स्‍तर पर ट्रेड करते दिखा.

इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली. भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर घाटे में दिखे.

अन्‍य बाजारों का हाल

बात करें अन्य एशियाई बाजारों की तो इसमें जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में दिखे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार गुरुवार को पॉजिटिव ढंग से बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

आरबीआई के मौद्रिक नीति निर्णय के बाद ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में अनिश्चितता के बीच गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 723.57 अंक यानी 1 प्रतिशत गिरकर 71,428.43 पर बंद हुआ. निफ्टी 212.55 अंक यानी 0.97 फीसदी के नुकसान से 21,717.95 अंक पर आ गया. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी बढ़कर 81.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

यस बैंक के शेयर 9 प्रतिशत तक उछले

यस बैंक लिमिटेड के शेयर आज के कारोबारी सेशन के दौरान 9 प्रतिशत तक चढ़ गए, क्योंकि बैंक ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि एसबीआई ब्लॉक सौदों के माध्यम से निजी ऋणदाता में 5,000-7,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने का प्‍लान कर रहा था. हालांकि ऊपरी स्तरों से शेयर में बिकवाली दर्ज की गई. बैंक ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि यह खबर काल्पनिक लगती है. यस बैंक के शेयर लगातार चौथे दिन हरे निशान पर कारोबार करते दिखे हैं. फिलहाल बैंक के शेयर 3.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.05 रुपये के भाव पर ट्रेड करते दिख रहे हैं. शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान शेयर 32.85 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें :– Petrol Diesel Prices: एमपी में महंगा, तो महाराष्ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

 

 

 

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version