Sensex Opening Bell: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी में गिरावट या उछाल

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. बुधवार के कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे है. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा फिसलकर  66,350 के नीचे कारोबार करते नजर आया. वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी भी 22.70 अंक फिसलकर 19,788.80 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.  

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और अमेरिका के खुदरा बिक्री आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद ऊंची ब्याज दर व्यवस्था की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आज मामूली गिरावट देखी गई.  

फाइनेंशियल सेक्‍टर में ज्‍यादा बिकवाली

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली फाइनेंशियल सेंक्टर के शेयरों में देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, आईटीसी और सन फार्मा जैसे शेयर हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए.  वहीं दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और एमएंडएम के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. 

बात करें एनएसई निफ्टी की तो एनएसई निफ्टी में सिप्ला और हिंडालको के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते दिखे. बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट देखी गई. बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.21 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिला.

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत मिल रहे हैं…

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. इस बीच, चीन की तीसरी तिमाही की जीडीपी उम्मीद से बेहतर 4.9 प्रतिशत बढ़ी है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन के प्रमुख सूचकांक 0.04 फीसदी से 0.3 फीसदी के दायरे में गिरे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया बाजार में मुनाफा देखने को मिला, जबकि हांगकांग सपाट रहा. अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी500 0.01 फीसदी गिर गया, नैस्डैक 0.25 प्रतिशत टूट गया, और डॉव जोन्स 0.04 प्रतिशत बढा़.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version