Stock Market: नए ऑलटाइम हाई पर खुला बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार अब तक की नई फ्रेश ऑलटाइम हाई पर खुला है. यह शुरुआत मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच हुई है. बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स पहली बार 80,000 के लेवल को पार कर गया. निफ्टी ने भी रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ. बीएसई सेंसेक्स अपनी निरंतर तेजी को जारी रखते हुए, आज सुबह के कारोबार में नए ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए.

एनएसई निफ्टी ने 24,292 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूते हुए 24,300 के लेवल को छू लिया. आज सेंसेक्स 572 अंक की बढ़त लेकर 80,013 के लेवल पर खुला. इसी तरह, निफ्टी भी 168 अंक चढ़कर 24,291 के स्‍तर पर खुला. वहीं बैंक निफ्टी 704 अंक की बढ़त के साथ 52,872 के स्‍तर पर खुला. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी सुर्खियां बटोरीं.

इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रमुख मुनाफे में रहे. वहीं सन फार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर नुकसान में दिखे. डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें आज सुबह 0.37 प्रतिशत बढ़कर 83.12 डॉलर पर कारोबार करते दिखा. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.54 डॉलर पर थीं.

दुनिया के मार्केट में कैसा है रुझान

बात करें ग्‍लोबल मार्केट की तो रातोंरात अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त और फेड चेयर जेरोम पॉवेल के नरम रुख के बाद, बुधवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख पर ओपेन हुए. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, जापान का निक्केई 225 0.68 प्रतिशत की बढ़त लेकर 40,346 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.06 प्रतिशत गिरकर 2,779.32 के स्‍तर पर था. एशिया डॉव 0.36 प्रतिशत की बढ़त लेकर 3,599.34 पर ट्रेड कर रहा था.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version