Stock Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, जानें कितने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी (NSE Nifty) 94 अंक की तेजी के साथ 23,661 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) 251 अंक का बढ़त लेकर 77,729.48 के लेवल पर खुला. हालांकि, बाद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो प्रमुख मुनाफे वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचयूएल नुकसान में दिखे.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला ट्रेड देखने को मिला, क्योंकि जापान के मई के कोर मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम आए. जापान का निक्केई 225 0.16 प्रतिशत बढ़कर 38,693 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.78 प्रतिशत गिरकर 2,786 के लेवल पर था. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, एशिया डॉव 0.015 प्रतिशत बढ़कर 3,549.94 पर ट्रेड कर रहा था. हैंग सेंग 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18,335 पर कारोबार करते दिखा. बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत गिरकर 3,004 के स्‍तर पर पहुंच गया था.

बाजार खुलते इन स्टॉक्स में हुई तेज हलचल

एक्सेंचर द्वारा तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद निफ्टी 50 में सभी टॉप पांच लाभ प्राप्त करने वाली कंपनियां आईटी कंपनियां थीं. आज एलटीआईमाइंडट्री, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और इंफोसिस टॉप गेनर की लिस्‍ट में शामिल रही. वहीं निफ्टी 50 में कोल इंडिया, एचयूएल, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से घाटे में रहीं.

ये भी पढ़ें :- International Yoga Day 2024: श्रीनगर में हजारों लोगों के साथ PM ने किया योगासन, कश्मीरी महिलाओं संग ली सेल्फी

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version