Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरा. शेयर बाजार में बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में तेजी के वजह से आई.

सेंसेक्‍स का हाल

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज पिछले बंद भाव 72,304.88 के मुकाबले गिरकर 72,220.57 पर ओपेन हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 72,099.32 के निचले स्‍तर और 72,730.00 के उच्‍चतम स्‍तर तक गया. दिन के अंत में सेंसेक्स 195.42 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 72,500.30 के लेवल पर बंद हुआ.

एनएसई निफ्टी

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई निफ्टी 31.65 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,982.80 के लेवल पर बंद हुआ. निफ़्टी की 32 कंपनियों के शेयर हरे और 18 के शेयर लाल निशान में बंद हुए. एनएसई निफ्टी पिछले 11 सत्रों से 22,000 के लेवल के करीब मजबूत हो रहा है, जो 15 फरवरी से 22,212.70 और 21,910.75 के बीच क्‍लोज हुआ है.

आज के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर को सबसे ज्‍यादा मुनाफा हुआ. इसका शेयर सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, मारुति, अल्ट्रा टेक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और इन्फ़ोसिस सहित 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

टॉप लूजर्स

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स के शेयर को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ. इसका शेयर 0.73 प्रतिशत फिसल गया. साथ ही टीसीएस, आईटीसी, एचडीएफ़सी बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा के शेयर गिरकर बंद हुए.

बाजार में तेजी की वजह

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार के अधिकांश सेशन में दिशा के लिए संघर्ष करते रहे. बाद में रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में वृद्धि के कारण पॉजिटिव नोट में बंद हुए.

ये भी पढ़ें:- PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, जानिए योजना से जुड़ी अहम बातें

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This