Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन कैसे बंद हुआ बाजार? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की सपाट शुरुआत के बाद फिर बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा. हालांकि शुरुआती सुस्ती के बावजूद बाजार ठीक-ठाक बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा.

इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखने को मिला. आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 242 अंक मजबूत हुआ. वहीं, NSE निफ्टी (Nifty) में भी 94 अंक की बढ़ोत्‍तरी हुई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.74 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेंचमार्क से आगे निकल गए.

सेंसेक्‍स निफ्टी दोनों में बढ़त

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 241.86 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,106.96 के लेवल पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स में 70,713.56 और 71,259.55 के रेंज में ट्रेड हुआ. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 94.35 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. दिन के अंत में निफ्टी 21,349.40 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 21,232.45 और 21,390.50 के रेंज में ट्रेड हुआ. ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी.

ये भी पढ़ें :-  कब होगा किसका जीवन समाप्त, AI Tool लगा सकता है अनुमान, रिसर्च में 75% से ज्यादा रही एक्यूरेसी

 

Latest News

Honda Sales October 2026: अक्टूबर में होंडा की बंपर बिक्री, 7.34 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके; 13% बढ़ी बिक्री

Honda Sales October 2026: भारत में दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं....

More Articles Like This