Stock Market: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: एशियाई बाजारों में दिखी तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में घरेलू शेयर सूचकांक बुधवार को बढ़त के साथ खुले. आज सुबह 9.20 बजे बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 288 अंक यानी 0.40 प्रतिशत बढ़कर 72,474 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 50 96 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,025 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

पेटीएम के शेयर 9 प्रतिशत की बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 से 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे. वहीं पावर ग्रिड, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे. बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 7 में गिरावट दर्ज की गई. बीते कुछ दिनों में चर्चा में रहे पेटीएम के शेयर आज 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. फिलहाल कंपनी के शेयर 36.75 यानी 8.15 प्रतिशत रुपये की तेजी के साथ 487.90 रुपये के कीमत पर कारोबार करते दिखे.

खुदरा निवेशक आज से तीन IPO में लगा सकेंगे बोली

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में तीन आईपीओ ओपन हो रहे हैं. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने-अपने IPO ला रही है. खुदरा इन्‍वेस्‍टर इन तीनों आईपीओ के लिए 9 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं. तीनों कंपनी के शेयर संभवतः 14 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे.

ये भी पढ़ें :- Priyanka Chopra-Nick Jonas: रोमांटिक डेट पर निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, दोनों ने मैगी का उठाया लुत्फ

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This

Exit mobile version