Sensex Opening Bell: शपथ ग्रहण के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स पहुंचा 77000 के पार, जानिए निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला है. सप्‍ताह के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई. साथ ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए. हालांकि इससे पहले पहली बार सेंसेक्स 77000 के पार पहुंच गया. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 23400 के पार पहुंचने में सफल रहा.

वहीं, ऊपरी स्तरों से भी बाजार में बिकवाली दिखी. ऐेसे में सुबह करीब 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 61.05 (0.07%) अंक फिसलकर 76,601.96 पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी 13.31 (0.06%) अंक टूटकर 23,276.85 के स्तर पर पहुंच गया.

Sensex Opening Bell: तेजी दिखाने वाली कंपनियां

इसके साथ ही, शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में तेजी दिखाने वाली कंपनियों के शेयरों की बात करें तो इनमें अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयर शामिल थे, वहीं टॉप लूजर्स की कैटेगरी में हिंडाल्को, महिंद्रा, इंफोसिस, एलटी, डॉक्टर रेड्डीज, ब्रिटानिया और टाइटन के शेयर शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:-Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा कीमत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This